बुधवार, 7 सितंबर 2016

राजस्थान : स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ - किले एवं स्मारक

राजस्थान : स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ - किले एवं स्मारक
( कनिष्ठ लेखाकार व तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा विशेष)
1. राजस्थान के विख्यात स्तम्भों में से एक कीर्ति स्तम्भ राजस्थान में कहाँ स्थित है?
   (1) चित्तौड़गढ़
   (2) जयपुर
   (3) उदयपुर
   (4) अलवर
2. निम्न में से किस व्यक्ति ने दिलवाड़ा में आदिनाथ मन्दिर का निर्माण करवाया था?
   (1) विमल शाह
   (2) तेजपाल
   (3) वस्तुपाल
   (4) शंकरपाल
3. तारागढ़ राजस्थान में कहाँ स्थित है?
   (1) कांकरोली
   (2) बीकानेर
   (3) अजमेर
   (4) जैसलमेर
4. तबनगढ़ का दुर्ग कहाँ स्थित है?
   (1) भरतपुर
   (2) करौली
   (3) अजमेर
   (4) बूँदी
5. राजस्थान में स्थित कुम्भलगढ़ का दुर्ग किस जिले में स्थित है?
   (1) राजसमंद
   (2) चित्तौड़गढ़
   (3) जोधपुर
   (4) कोटा
6. अमेद्यदुर्ग राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
   (1) भरतपुर
   (2) अलवर
   (3) जालौर
   (4) सांचोर
7. निम्न में से किस स्थान पर औरंगजेब ने एक मस्जिद बनायी थी?
   (1) सांचोर
   (2) आबू
   (3) टोंक
   (4) रणकपुर
8. निम्न में से राजस्थान के किस स्थान पर अकबर का किला स्थित है?
   (1) अजमेर
   (2) बयाना
   (3) आमेर
   (4) टोंक
9. कहाँ स्थित हरिहर के तीन मन्दिर खजुराहो की भाँति अपनी शिल्पकला के लिये प्रसिद्ध है?
   (1) ओसियां
   (2) फलौदी
   (3) परबतसर
   (4) लूणकरणसर
10. शेरगढ़ का दुर्ग राजस्थान में किस जिले में स्थित है?
   (1) बूँदी
   (2) बाराँ
   (3) कोटा
   (4) बाँसवाड़ा
11. राणा कुम्भा ने 1452 ई. में अचलगढ़ के दुर्ग का निर्माण करवाया -
   (1) उदयपुर
   (2) सिरोही
   (3) भीलवाड़ा
   (4) चित्तौड़गढ़
12. रानी कंकावती ने आमेर में किस मन्दिर का निर्माण करवाया -
   (1) शीलादेवी
   (2) दुर्गादेवी
   (3) जगत शिरोमणि
   (4) शीतलामाता
13. शिलादेवी के मन्दिर का निर्माण आमेर में किस शासक के द्वारा करवाया गया?
   (1) सवाई जयसिंह
   (2) मिर्ज़ा राजा जयसिंह
   (3) मानसिंह
   (4) आसकरण
14. राजस्थान में गुलाम कलन्दर का मकबरा कहाँ स्थित है?
   (1) अजमेर
   (2) जोधपुर
   (3) अलवर
   (4) भरतपुर
15. मण्डन नामक शिल्प शास्त्री किस शासक के शासन काल में था?
   (1) महाराणा साँगा
   (2) महाराणा प्रताप
   (3) महाराणा कुम्भा
   (4) उदयसिंह
उत्तर : 1. (1), 2. (1), 3. (3), 4. (2), 5. (1), 6. (1), 7. (1), 8. (1), 9. (1), 10. (2), 11. (2), 12. (3), 13. (3), 14. (2), 15. (3).☑

1 टिप्पणी: