सोमवार, 1 अगस्त 2016

राजस्थान : कृषि

राजस्थान : कृषि
1. स्पिनफैड का कार्यालय स्थित है -
   (अ) भीलवाड़ा में
   (ब) जयपुर में
   (स) हनुमानगढ़ में
   (द) गंगानगर में
2. राजस्थान में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला है -
   (अ) गंगानगर
   (ब) उदयपुर
   (स) चित्तौड़गढ़
   (द) बूँदी
3. राजस्थान में न्यूनतम सिंचित क्षेत्रफल जिस जिले में है, वह है -
   (अ) बाड़मेर
   (ब) चूरू
   (स) जैसलमेर
   (द) बीकानेर
4. किसान सखा योजना के प्रारंभ होने का वर्ष है -
   (अ) 1990-91
   (ब) 1992-93
   (स) 1994-95
   (द) 1997-98
5. राजस्थान में मसूर का सर्वाधिक उत्पादन किस
जिले में होता है?
   (अ) बूंदी
   (ब) झालावाड़
   (स) प्रतापगढ़
   (द) भीलवाड़ा
6. राजस्थान का वह जिला जो ईसबगोल, जीरा व टमाटर की उपज के लिए विख्यात है -
(अ) गंगानगर
(ब) बूँदी
(स) जालौर
(द) कोटा
7. राजस्थान के जिस जिले में झूमिंग प्रणाली से कृषि की जाती है, वह है -
(अ) उदयपुर
(ब) बांसवाड़ा
(स) डूंगरपुर
(द) उपर्युक्त सभी
8. 'राजस्थान का नागपुर' कहा जाता है -
(अ) कोटा को
(ब) झालावाड़ को
(स) बूँदी को
(द) अलवर को
9. बेर अनुसंधान केन्द्र एवं खजूर अनुसंधान केन्द्र स्थित है -
(अ) जयपुर में
(ब) जोधपुर में
(स) बाड़मेर में
(द) बीकानेर में
10. कृषि पर राजस्थान की कितनी जनता आश्रित है?
(अ) 60 प्रतिशत
(ब) 72 प्रतिशत
(स) 80 प्रतिशत
(द) 90 प्रतिशत
11. राजस्थान में व्यापारिक फसलों का सही क्रम है -
(अ) चावल, गेहूँ, चना
(ब) ज्वार, बाजरा, मक्का
(स) गन्ना, तिलहन, कपास
(द) इनमें से कोई नहीं
12. राजस्थान में कृषि जोतों का औसत आकार है -
(अ) 1.41 हैक्टेयर
(ब) 2.42 हैक्टेयर
(स) 3.96 हैक्टेयर
(द) 5.14 हैक्टेयर
13. राजस्थान में 'भूरी क्रांति' का संबंध है -
(अ) खाद्यान्न प्रसंस्करण
(ब) भैंस दूध उत्पादन
(स) ऊन उत्पादन
(द) बकरी के बालों का उत्पादन
14. राजस्थान में निम्न में से किस फसल को संरक्षी फसल के रूप में उगाया जाता है?
(अ) गन्ना
(ब) बाजरा
(स) मूँग
(द) जौ
15. राजस्थान राज्य बीज निगम का स्थापना वर्ष है -
(अ) 1976
(ब) 1978
(स) 1980
(द) 1982
उत्तर : 1. (ब), 2. (द), 3. (ब), 4. (द), 5.(अ), 6. (स), 7. (द), 8. (ब), 9. (द), 10. (ब), 11. (स), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (ब) ☑

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें