रविवार, 14 अगस्त 2016

राजस्थान : समाज कल्याण

राजस्थान : समाज कल्याण
1. बाल श्रम उन्मूलन योजना के प्रारंभ किए जाने का वर्ष है -
   (अ) 1994
   (ब) 1996
   (स) 1997
   (द) 1999
2. राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष थी -
   (अ) सुमित्रा सिंह
   (ब) प्रतिभा पाटिल
   (स) कान्ता खतूरिया
   (द) कमला बेनीवाल
3. 'इन्दिरा महिला योजना' के प्रारंभ किए जाने का वर्ष है -
   (अ) 1992
   (ब) 1995
   (स) 1997
   (द) 1999
4. विस्वास योजना में राज्य सरकार का अंश है -
   (अ) 20 प्रतिशत
   (ब) 50 प्रतिशत
   (स) 70 प्रतिशत
   (द) 100 प्रतिशत
5. कुटीर ज्योति योजना किसके सहयोग से चलाई जा रही है?
   (अ) विद्युत निगम
   (ब) यूनेस्को
   (स) भारत सरकार
   (द) हुडको
6. समेकित बाल विकास कार्यक्रम है -
(अ) केन्द्र प्रवर्तित
(ब) राज्य प्रवर्तित
(स) केन्द्र व राज्य प्रवर्तित
(द) इनमें से कोई नहीं
7. राष्टीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम ( मध्याह्न भोजन ) के प्रारंभ किए जाने का वर्ष है -
(अ) 2001
(ब) 2002
(स) 2004
(द) 2005
8. विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना के प्रारंभ किए जाने का वर्ष है -
(अ) 1993-94
(ब) 1996-97
(स) 1999-2000
(द) 2001-02
9. महिला कल्याण की योजना है -
(अ) जननी योजना
(ब) शिशु पालन गृह योजना
(स) महिला उद्यम सुलभ योजना
(द) उपर्युक्त सभी
10. नारायण सेवा संस्थान कहाँ स्थित है?
(अ) जोधपुर में
(ब) सिरोही में
(स) उदयपुर में
(द) कोटा में
11. समाज कल्याण विभाग द्वारा शिशु गृह कहाँ संचालित किया जा रहा है?
(अ) अजमेर में
(ब) जोधपुर में
(स) जयपुर में
(द) कोटा में
12. राज्य महिला आयोग के गठन किए जाने का वर्ष है -
(अ) 1997
(ब) 1998
(स) 1999
(द) 2001
13. राज्य वृद्धजन नीति के घोषित किए जाने का वर्ष है -
(अ) 2001
(ब) 2002
(स) 2004
(द) 2005
14. राजकीय वृद्ध एवं अशक्त गृह कहाँ चलाया जा रहा है?
(अ) जयपुर में
(ब) बिलाड़ा में
(स) बहरोड़ में
(द) पुष्कर में
15. अनुसूचित जाति सहकारी विकास निगम का स्थापना वर्ष है -
(अ) 1975
(ब) 1978
(स) 1980
(द) 1982
उत्तर : 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (अ), 6. (अ), 7. (अ), 8. (ब), 9. (द), 10. (स), 11. (स), 12. (स), 13. (स), 14. (द), 15. (स) ☑

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें