बुधवार, 3 अगस्त 2016

राजस्थान : उद्योग

राजस्थान : उद्योग
1. एयर कार्गो काम्प्लैक्स की स्थापना किस संस्था के द्वारा की गई?
   (अ) रीको
   (ब) आर० एफ० सी०
   (स) राजसिको
   (द) राजकोन
2. राजस्थान में सहकारी कताई की मिल / मिलें है /हैं -
   (अ) गुलाबपुरा में
   (ब) गंगापुर में
   (स) हनुमानगढ़ में
   (द) उपर्युक्त सभी में
3. देश के कुल नमक उत्पादन का राजस्थान से प्राप्त होने वाला अंश है -
   (अ) 8 प्रतिशत
   (ब) 12 प्रतिशत
   (स) 18 प्रतिशत
   (द) 25 प्रतिशत
4. राजस्थान में सहकारी क्षेत्र में संचालित चीनी मिल किस स्थान पर है?
   (अ) भोपाल सागर
   (ब) गंगानगर
   (स) केशोरायपाटन
   (द) हनुमानगढ़
5. सांभर साल्ट्स लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ पर है?
   (अ) बाड़मेर में
   (ब) नागौर में
   (स) अजमेर में
   (द) जयपुर में
6. राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा किए जाने का वर्ष है -
(अ) 1974
(ब) 1976
(स) 1978
(द) 1981
7. थेवा कला का प्रसिद्ध केन्द्र है -
(अ) उदयपुर
(ब) प्रतापगढ़
(स) बीकानेर
(द) बालोतरा
8. निम्न में से किस स्थान की पिछवाइयां प्रसिद्ध है?
(अ) बीकानेर
(ब) प्रतापगढ़
(स) नाथद्वारा
(द) बस्सी
9. बकरी के बालों से जट पट्टियों की बुनाई का मुख्य केन्द्र है -
(अ) कालाडेरा
(ब) जसोल
(स) मोलेला
(द) बस्सी
10. राजस्थान में कम्प्यूटर निदेशालय का गठन किस वर्ष किया गया?
(अ) 1985
(ब) 1987
(स) 1989
(द) 1991
11. राजस्थान में पत्थर की सुन्दर मूर्तियाँ बनाने का कार्य कहाँ होता है?
(अ) उदयपुर में
(ब) बीकानेर में
(स) नागौर में
(द) जयपुर में
12. ब्ल्यू पॉटरी में मुख्यतः किन रंगों का प्रयोग होता है?
(अ) नीला व हरा
(ब) पीला व लाल
(स) गुलाबी व पीला
(द) बैंगनी व लाल
13. सीमेंट निर्माण में उपयोग आने वाला कच्चा माल है -
(अ) चूना पत्थर
(ब) जिप्सम
(स) कोयला
(द) उपर्युक्त सभी
14. मिरर वर्क का कार्य किया जाता है -
(अ) जोधपुर में
(ब) भीलवाड़ा में
(स) जयपुर में
(द) जैसलमेर में
15. मथैरण कला राजस्थान के किस क्षेत्र में प्रचलित है?
(अ) उदयपुर
(ब) बीकानेर
(स) कोटा
(द) झालावाड़
उत्तर : 1. (स), 2. (द),3. (ब), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (स), 9. (ब), 10. (ब), 11. (द), 12. (अ), 13. (द), 14. (द), 15. (ब) ☑

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें